Session 2026-27 NIOS Solved TMA & Practical Lab Manuals Now Available | Instant PDF Download Download Now →

NIOS Class 10 Hindi Chapter – 9 अख़बार की दुनिया

NIOS Class 10 Hindi Chapter 9 अख़बार की दुनिया introduces students to the importance of newspapers and the different elements of newspaper journalism. This chapter explains various aspects of news, including news sources, editorials, features, cartoons, advertisements, and readers’ letters. Students will learn how news is selected, presented, and communicated to readers through simple and informative language. It also highlights the differences between editorials and features, along with the importance of accuracy, neutrality, and reliability in news reporting. On this page, you will find NIOS Class 10 Hindi Chapter 9 MCQs, textbook question answers, and solutions to help you understand the chapter and prepare effectively for your examinations.

NIOS Class 10 Hindi Chapter – 9 अख़बार की दुनिया

पाठगत प्रश्न – 9.1

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 

1. अखवारों में प्रकाशित किस जाते / की जाती है।

(क) सभी घटनाएँ।

(ख) परिचितों के समाचार।

(ग) सिर्फ राजनीतिक सूचनाएँ।

(घ) महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

उत्तर: (घ) महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

2.समाचार-स्रोत के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सी बात नहीं आती?

(क) समाचार किसने प्राप्त किया।

(ख) कहाँ से प्राप्त किया।

(ग) कब प्राप्त किया।

(घ) क्यों प्राप्त किया।

उत्तर: (घ) क्यों प्राप्त किया।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(क) समाचार तथ्यों पर आधारित होते हैं।

(ख) समाचार संवाददाता के विचारों पर आधारित होते हैं।

(ग) समाचार सटस्थ और निष्पक्ष होते हैं।

(घ) समाचारों की भाषा अलग हो सकती है।

उत्तर: (ख) समाचार संवाददाता के विचारों पर आधारित होते हैं।

पाठगत प्रश्न – 9.2

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. संपादकीय आधारित होता है।

(क) लेखों पर।

(ख) समाचारों पर।

(ग) फीचर पर।

(घ) पाठकों के विचारों पर।

उत्तर: (ख) समाचारों पर।

2. फोटो के नीचे छपी सूचना को अखबार की भाषा में कहते हैं।

(क) इंट्रो।

(ख) सब हेडिंग।

(ग) कैप्शन।

(घ) समाचार-स्रोत।

उत्तर: (ग) कैप्शन।

3. फीचर में किसका होना अनिवार्य होता।

(क) सूचना।

(ख) स्रोत की जानकारी।

(ग) संपादक के विचार।

(घ) फोटो।

उत्तर: (क) सूचना।

4. नीचे दिए गए वाक्यों में से सही वाक्य के सामने सही (✔) का निशान तथा गलत वाक्य के सामने गलत (x) का निशान लगाइए

(क) संपादकीय में समाचारों पर संपादक की स्वतंत्र टिप्पणी होती है। 

उत्तर: सही।

(ख) संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित लेखों के लिए आवश्यक नहीं कि वे समाचारों अथवा किसी घटनाक्रम पर आधारित हो।

उत्तर: गलत।

(ग) फोटो भी अपने आप में एक समाचार होता है।

उत्तर: सही।

(घ) यह आवश्यक नहीं कि फीचर सूचनापरक हो।

उत्तर: सही।

(ङ) साक्षात्कार का प्रयोग सिर्फ समाचारों के लिए किया जाता है।

उत्तर: गलत।

पाठगत प्रश्न – 9.3

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. अखबार में कार्टून छापने का क्या उददेश्य है?

(क) मनोरंजन और तीखी टिप्पणी करना।

(ख) विज्ञापन की सूचना देना।

(ग) शिक्षा प्रदान करना।

(घ) सामाजिक घटना पर राय देना।

उत्तर: (क) मनोरंजन और तीखी टिप्पणी करना।

2. विज्ञापन का उददेश्य क्या नहीं है?

(क) सूचना।

(ख) भाषा-शिक्षण।

(ग) व्यवसाय में वृदिध।

(घ) प्रचार-प्रसार।

उत्तर: (ख) भाषा-शिक्षण।

3. पाठकों के पत्रों को अखबार में क्यों शामिल किया जाता है?

(क) प्रचार के लिए।

(ख) पाठकों की भागीदारी के लिए।

(ग) प्रतियोगिता के लिए।

(घ) समाचार देने के लिए।

उत्तर: (ख) पाठकों की भागीदारी के लिए।

4. नीचे दिए गए वाक्यों में से सही वाक्य के सामने सही (✔) का निशान तथा गलत वाक्य के सामने गलत (X) का निशान लगाइए:

(क) समाचारों पर आधारित कार्टून प्रायः सिंगिल बॉक्स के होते हैं।

उत्तर: सही।

(ख) बड़े विज्ञापनों को प्रायः वर्गीकृत विज्ञापन के अंतर्गत प्रकाशित किया जाता है।

उत्तर: गलत।

(ग) बाजार भाव से ग्राहकों को कोई लाभ नहीं होता।

उत्तर: गलत।

(घ) विज्ञापन लाभ का एक चक्रीय क्रम तैयार करते हैं।

उत्तर: सही।

पाठगत प्रश्न – 9.4

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. व्यापार-जगत के समाचारों की भाषा में बनावटी शब्दों का प्रयोग-

(क) बिल्कुल नहीं होता।

(ख) अधिक होता है।

(ग) कम होता है।

(घ) कभी कम कभी अधिक होता है।

उत्तर: (ख) अधिक होता है।

2. समाचारों की भाषा में उदाहरण की गुंजाइश।

(क) होती है।

(ख) नहीं होती।

(ग) अधिक होती है।

(घ) कम होती है।

उत्तर: (ख) नहीं होती।

3. इलैक्ट्रॉनिक अखबारों को पढ़ा जा सकता है सिर्फ।

(क) टेलीविजन पर।

(ख) कंप्यूटर पर।

(ग) कागज पर।

(घ) रेडियो पर।

उत्तर: (ख) कंप्यूटर पर।

4. निम्नलिखित वाक्यों में लही के सामने सही (✔)का तथा गलत के सामने गलत (x) का निशान लगाइए:

(क) समाचारों की भाषा में व्यंग्य का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर: गलत।

(ख) समाचारों की भाषा मुहावरेदार नहीं हो सकती।

उत्तर: सही।

(ग) समाचार पुस्तकों में लिखी बातें ही बताते हैं।

उत्तर: गलत।

(घ) समाचार पाठक को शिक्षित भी करते हैं।

उत्तर: सही।

(ड़) अलग-अलग विषयों के समाचारों की भाषा अलग-अलग हो सकती है।

उत्तर: सही।

पाठांत प्रश्न

1. अखबार के मुख्य रूप से कितने अंग होते हैं? किसी एक प्रमुख अंग की विशेषता बताइए।

उत्तर: अखबार के मुख्य रूप से छह अंग होते हैं। समाचार अखबारों का प्रमुख अंग होता है। लेकिन, अब सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ अखबारों में छपने वाले समाचारों को ही समाचार कहा जा सकता है या उन दूसरी घटनाओं को भी, जो अखबारों में नहीं छप पाती। ये सवाल स्वाभाविक हैं और आपके मन में भी उठते होंगे। कई बार ऐसा भी होता है कि कोई घटना घटती है, उसे आप देखते हैं या उसके बारे में सुनते हैं और सोचते हैं कि इसका समाचार अखबार में जरूर छपेगा, लेकिन जब दूसरे दिन सुबह अखबार देखते हैं, तो वह समाचार नहीं छपा होता। 

2. समाचारों के कितने प्रकार होते हैं? खाका तैयार कीजिए।

उत्तर: समाचारों के आठ प्रकार होते हैं। 

3. समाचारों के चयन में मुख्य रूप से कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी पडती है?

उत्तर: समाचारों का चयन करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए:

1. विश्वसनीयता: स्रोत और लेखक की विश्वसनीयता की पुष्टि करें।

2. निष्पक्षता: सुनिश्चित करें कि समाचार निष्पक्ष और तटस्थ लहजे में प्रस्तुत किया गया है।

3. तथ्य-जांच: सटीकता सुनिश्चित करने के लिए तथ्यों और आंकड़ों की क्रॉस-चेक करना।

4. प्रासंगिकता: अपने दर्शकों और उद्देश्य के लिए समाचार की प्रासंगिकता पर विचार करना चाहिए।

5. समयबद्धता: सुनिश्चित करें कि समाचार अद्यतित है और पुराना नहीं है।

6. संवेदनशीलता: संभावित रूप से हानिकारक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रति संवेदनशील रहें।

7. संतुलन: एक संतुलित दृष्टिकोण के लिए प्रयास करें, कई दृष्टिकोण प्रस्तुत करना चाहिए।

8. पारदर्शिता: राय के टुकड़े, संपादकीय और प्रायोजित सामग्री को स्पष्ट रूप से लेबल करें।

9. सनसनीखेजता से बचें: सनसनीखेज सुर्खियों और सामग्री से दूर रहे।

10. सांस्कृतिक जागरूकता: सांस्कृतिक अंतर और संभावित पूर्वाग्रहों के प्रति सावधान रहना।

4. समाचार स्रोत का क्या अभिप्राय है- विस्तार से समझाइए।

उत्तर: समाचार स्रोत का अभिप्राय यह है कि समाचार का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण अंग है। इससे समाचार की प्रामाणिकता का पता चलता है। इसमें समाचार का ब्यौरा देने से पहले यह बताया जाता है कि समाचार कहाँ से प्राप्त हुआ और किस माध्यम से प्राप्त हुआ।

अखबार पढ़ते समय एजेंसियों के बाद शहर का नाम लिखा होता है। यदि नई दिल्ली लिखा है, तो इसका अर्थ यह है कि यह समाचार नई दिल्ली से लिया गया है या यह घटना नई दिल्ली में घटी है। उसके बाद घटना की तिथि दी जाती है। प्रायः अखबारों में समाचारों की तिथि उस समाचारपत्र की प्रकाशन-तिथि से एक दिन पूर्व की दी गई होती है। ऐसा इसलिए होता है कि अखबार रात को छपते हैं और सुबह-सुबह आपके पास पहुंच जाते हैं। यानी ये समाचार एक दिन पूर्व की रात तक के होते हैं।

5. संपादकीय और फीचर में क्या अंतर होता है- स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: 

संपादकीयफीचर
समाचारों पर आधारित संपादक की टिप्पणी को संपादकीय कहते हैं।फीचर में घटनाओं को हमारी आँखों के आगे उतार दिया। जाता है, कानों में घटनाओं की आवाज़ गुंजा दी जाती है।
संपादकीय के लिए हर अखबार में बीच का एक पूरा पृष्ठ अलग से निर्धारित होता।फीचर हमें सूचना के आधार पर शिक्षित करते हैं और हमारा मनोरंजन करते हैं।
संपादकीय में समाचारों अथवा घटनाओं पर संपादक को अपने विचार प्रकट करने की पूरी छूट होती है।फीचर कई प्रकार के होते हैं या हो सकते हैं-जनरुचि वाले, गंभीर विश्लेषणात्मक, हल्के-फुल्के और मनोरंजक तथा व्यक्तित्त्व-संबंधी।
समाचारों को पढ़ने के बाद पाठक के मन में कई प्रकार की जिज्ञासाएँ उत्पन्न होती है।भारत की ये बहादुर बेटियाँ’ अंश व्यक्तित्व संबंधी या ‘पर्सनैलिटी फीचर’ है। 
संपादकीय किसी भी अखबार का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग होता है।‘फ़ीचर’ पत्रकारिता जगत की महत्त्वपूर्ण विधा है, जिसमें समसामयिक पकड़ को प्रधानता दी जाती है।

6. समाचारों पर आधारित लेखों और फीचर के लेखों में क्या भिन्नताएँ होती हैं?

उत्तर: फीचर समाचारों से भिन्न होता है क्योंकि समाचार में शब्दों की मर्यादा होती है और समाचार ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया जाता है। जबकि फीचर में इसको लिखने वाला लेखक अपनी राय और दृष्टिकोण के हिसाब से लिखता है। इसमें वह अपने विचार और भावनाएं प्रस्तुत कर सकता है। समाचार लेखों में ज्यादातर संक्षेप में जानकारी प्रस्तुत की जाती है, वहीं फीचर लेखों में विषय को गहराई से विश्लेषण किया जाता है। समाचार लेख तत्कालीन घटनाओं पर केंद्रित होता है, जबकि फीचर लेख व्यापक पृष्ठभूमि, इतिहास और समझाने योग्य प्रस्तुतियों पर ध्यान केंद्रित करता है।

7. विज्ञापन के आवश्यक गुण क्या है?

उत्तर: विज्ञापन के आवश्यक गुण यह की-

(i) विज्ञापन अखबारों की आय का प्रमुख साधन होते हैं।

(ii)  विज्ञापन न तो समाचारों अथवा संपादकीय की तरह अखबारों के अनिवार्य अंग होते हैं।

(iii) विज्ञापन जुटाने के लिए संवाददाताओं की तरह ही विभिन्न क्षेत्रों में एजेन्ट और अखबार कर्मचारी नियुक्त करते हैं।

(iv) विज्ञापन जुटाने के लिए संवाददाताओं की तरह ही विभिन्न क्षेत्रों में एजेन्ट और अखबार कर्मचारी नियुक्त करते हैं।

(v) विज्ञापन अखबार का एक अनिवार्य अंग बन चुके है।

8. समाचारों की भाषा की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: समाचारों की भाषा की विशेषताएँ है-

(i) समाचारों की भाषा सरल होती है।

(ii) अखबार, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से हम समाचारों से अवगत होते हैं।

(iii) अखबार पढ़कर, रेडियो सुनकर और टेलीविजन देख-सुनकर हम समाचार की जानकारी प्राप्त करते हैं।

(iv) माध्यम अलग-अलग होने के बावजूद समाचारों के मामले में एक समानता यह होती है।

(v) समाचारों की भाषा सरल, सुबोध और तुरंत समझ में आने वाली होती है।

9. अखबार तथा पत्रिकाओं से प्रसिद्ध व्यक्तियों, इमारतों और स्थानों के चित्र एकत्रित कीजिए तथा उनके विषय में आवश्यक और महत्त्वपूर्ण जानकारियों देते हुए एक परियोजना तैयार कीजिए।

उत्तर: छात्र-छात्री खुद करे।

10. किसी समसामयिक घटना पर एक फीचर लिखिए।

उत्तर: कल्पना चावला एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, और अंतरिक्ष जाने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला थीं। उन्होंने पहली बार मिशन विशेषज्ञ और रोबोटिक आर्म ऑपरेटर (प्राथमिक) के रूप में 1997 में अंतरिक्ष शटल कोलंबिया पर उड़ान भरी। दूसरी बार उन्होंने 2003 में उड़ान भरी। वे उन सात चालक दल के सदस्यों में से एक थीं, जिनकी शटल आपदा में मृत्यु हो गई जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश के दौरान विघटित हुआ था। कल्पना को मरणोपरांत कांग्रेस के अंतरिक्ष पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत में एक राष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाना जाता है।

11. किसी अखबार का एक प्रारूप तैयार कर उसके विभिन्न प्रकारों को रेखांकित कीजिए।

उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।

Conclusion

In conclusion, NIOS Class 10 Hindi Chapter 9 अख़बार की दुनिया helps students understand how newspapers inform, educate, and connect people with current events. By learning about news reports, editorials, features, advertisements, and the language of journalism, students can develop a better understanding of how newspapers work. The chapter also emphasizes the importance of checking facts and presenting information accurately and impartially. Practising the MCQs and textbook exercises provided on this page will help you revise the important concepts and prepare confidently for your exams. These NIOS Class 10 Hindi Chapter 9 solutions are designed to make learning easier and more effective.

Leave a Comment